कम्युनिटी किचेन एवं बिजली सेवा बंद होने पर बाढ़पीड़ितों ने किया सड़क जाम
- एसएच 73 तरैया-मसरख सड़क को छपिया बिंदटोली में घंटों किया जाम
- इसुआपुर सीओ व मुखिया प्रतिनिधि ने बाढ़पीड़ितों को समझा-बुझाकर समाप्त कराया जाम
- तेज धूप एवं गर्मी से राहगीरों को हुआ परेशानी,दो घंटे बाद यातायात बहाल
तरैया(सारण)। छपिया बिन टोली के बाढ़ पीड़ितों ने कम्युनिटी किचेन एवं बिजली सेवा बन्द होने पर बाढ़ पीड़ितों ने एसएच 73 तरैया-मसरख सड़क को छपिया बिंदटोली के समीप घंटों जाम कर दिया। जिससे आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया। आक्रोशित बाढ़पीड़ित कलावती देवी,दुर्गावती देवी, उमरपति देवी, शंकर राउत एवं उमाशंकर राउत समेत अन्य बाढ़पीड़ितों बताया कि घरों में अभी भी कमर भर पानी है। 21दिनों से बाढ़ की पानी में घर डूबा हुआ है। इस विकट परिस्थिति में हम सभी बाढ़पीड़ितों को कम्युनिटी किचेन एवं जेनरेटर से बिजली सेवा मिल रहा था।जिसे दो दिनों से बंद कर दिया गया है। जिससे नाराज होकर बाढ़पीड़ितों ने सड़क को जाम कर दिया है। तरैया- मसरख मुख्य सड़क जाम की सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस दलबल के साथ पहुँचा। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाढ़ पीड़ित कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। बाढ़पीड़ित तरैया विधायक, इसुआपुर सीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे। तरैया थाना पुलिस ने मढ़ौरा एसडीओ को जाम की सूचना दिया। जिस पर एसडीओ ने इसुआपुर सीओ को मौके पर भेजा। सीओ एवं मुखिया प्रतिनिधि सुनील चौरसिया आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों को समझा बुझाकर कर सड़क जाम समाप्त कराया। जाम के कारण सड़कों पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। घंटों बाद यातायात बहाल हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग