राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तरैया में शान से फहराया तिरंगा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तरैया में शान से फहराया तिरंगा

  • प्रखंड के दर्जनों विद्यालय में एक फिट से लेकर चार से पांच फीट पानी होने के वावजूद भी शिक्षकों ने फहराया तिरंगा

तरैया(सारण)। प्रखंड में 74 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी व निजी संस्थानों पर झंडोतोलन किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में नाव से पहुंचकर प्रभारी प्रधानध्यापको ने चार से पांच फुट पानी में खड़े होकर तिरंगा को शान से फहराया। बाढ़ के कारण अस्थायी प्रखंड सह अंचल कार्यालय मध्य विद्यालय पचभिण्डा के परिसर में प्रखंड प्रमुख भारती देवी ने झंडोतोलन की। वहीं तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार नाव से दलबल के साथ पहुंच कर तरैया थाना परिसर में तिरंगा फहराया। रेफरल अस्पताल के छत पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ प्रसाद, वाईडीबीएस महाविद्यालय पर प्रभारी प्राचार्य देवेन्द्र सिंह, प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति कार्यालय पर तरैया विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने झंडोतोलन किया। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तरैया में बबन सहनी, कन्या मध्य विद्यालय तरैया में डीडीओ सत्येन्द्र सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरेया बसंत में कौशल किशोर सिंह कौशिक, प्राथमिक विद्यालय लौंवा में प्रभारी प्रधानाध्यापक शत्रुध्न प्रसाद,प्राथमिक विद्यालय सिरमी में शत्रुधन महतो, प्राथमिक विद्यालय अंधरबाड़ी में अवधेश गुप्ता,प्राथमिक विद्यालय चंचलिया पश्चिम में अरुण कुमार चौबे, मध्य विद्यालय राजधानी में नारायण सहनी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपुर हिंदी में सुदीश यादव, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चंचलिया पूरब में राजेश राय सहित प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने झंडोतोलन किया। माधोपुर पंचायत भवन पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह,डुमरी में पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, चंचलिया में मुखिया सीमा कुमारी गुप्ता, तरैया में मुखिया बबिता देवी, भागवतपुर में मुखिया मुकेश यादव, डेवढ़ी में प्रो.धनंजय कुमार सिंह, नारायणपुर में मुखिया तारकेश्वर राय, सरेया रत्नाकर में मुखिया संजीव सिंह ने झंडोतोलन किया। प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी पर सरपंच ने झंडोतोलन किये एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने झंडोत्तोलन किया।