लालू रसोई संचालित कर विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया भोजन का वितरण
तरैया(सारण)। प्रखंड में बाढ़ आने से हजारों परिवार अपना घर छोड़कर मुख्य सड़क, नहरों बांधो एवं ऊंचे स्थानों पर तंबू लगाकर जीवन बसर कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल हालात में सरकारी व्यवस्था से अलग तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने अपने निजी राशि से बाढ़ पीड़ितों के लिए लालू रसोई के तहत भोजन उपलब्ध कराया। जिसमें एसएच 73 सड़क पर छपिया, गण्डार, रामबाग, चैनपुर खराटी गांव के बाढ़ पीड़ित रह रहे है। विधायक ने बताया कि 1000 बाढ़ पीड़ितों के बीच लालू रसोई के तहत बना बनाया भोजन वितरण किया गया। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय यादव,रविंद्र राय, मनोज राय,उमेश राय एवं अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग