जदयू नेत्री राखी कुशवाहा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
पानापुर(सारण)। रविवार को थानाक्षेत्र पानापुर नहर तथा फकुली नहर पर बाढ़ से विस्थापित परिवारों के बीच जदयू नेत्री सह् जेपीयू के सीनेट सदस्य राखी कुशवाहा ने राहत सामग्री का वितरण किया। श्रीमति कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना तथा उनके बीच चीऊरा मीठा, दिया सलाई, मोमबत्ती आदि का वितरण की।तथा संकट के इस घड़ी में लोगों से धैर्य पूर्वक तथा मिल जुलकर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी पीड़ित परिवारों के लिए हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। सभी पीड़ित परिवार को छः हजार रूपये तथा फसल क्षतिपूर्ति भी सरकार द्वारा दी जायेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग