देश के विकास में अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
जलालपुर(सारण) देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहाारी बाजपेयी जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उक्त बातें महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने आवास पर कही। वे पूर्व प्रधानमंत्री के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर रहे थे। उन्होंने अटल जी को नमन कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के विकास व आम लोगों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। देश के विकास में अटल जी का योगदान महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में ही भारत ने परमाणु शक्ति हासिल किया था तथा देश का मान बढ़ाया था। वे एक अच्छे वक्ता, पत्रकार, कुशल नेतृत्वकर्ता, कवि व विचारक थे। भारत के लिए उनके विचार भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। वही युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने वाजपेयी जी को आजातशत्रु बताते हुए कहा कि वे किसी क्षेत्र, दल या देश तक ही सीमित नहीं थे बल्कि पूरी दुनिया के नेता थे। वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे। मौके पर उमेश तिवारी, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल सिंह, युवा नेता अमरजीत सिंह, विजय कुमार सिंह, नीलेश सिंह ,पंकज सिंह नितीश पांडेय, दिलीप कुमार सिंह सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग