स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
मांझी(सारण)। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख भागमनी देवी व बीडीओ नील कमल, बीआरसी पर बीइओ विभा रानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित कुमार, सीडीपीओ कार्यालय पर देवमुन्नी देवी, मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, मांझी पश्चिमी पंचायत की दलित बस्ती व मदनसाठ में पूर्व मंत्री गौतम सिंह, मांझी इंटर कालेज में प्राचार्य सत्य प्रकाश प्रसाद, मांझी पूर्वी पंचायत में मुखिया नवरत्न प्रसाद, कौरुधौरु में मुखिया वीणा देवी, डुमरी में सुजीत कुमार, ताजपुर में मुखिया सुरेंद्र सिंह, मरहां में मुखिया परमहंस साह गोंड, मटियार में मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश महतो, महम्मदपुर में मुखिया सिया देवी समेत सभी पंचायतों में मुखिया गणों व सरकारी व गैर सरकारी सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानाध्यापकों के द्वारा झंडोतोलन किया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग