पानापुर: बाढ़ और कोरोना को मात दे शान से लहराया तिरंगा
- सोशल डिसटेन्स का ध्यान रखते हुए मनाया गया राष्ट्रीय त्योहार
पानापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के सभी कार्यालयों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक संस्थानों में बाढ़ तथा कोरोना जैसी विपदा के बावजूद पुरे आन बान शान के साथ तिरंगा लहराया। बाढ़ के कारण अस्थायी प्रखण्ड मुख्यालय प्राथमिक विद्यालय पचभिण्डा में प्रखण्ड प्रमुख पुष्पा देवी ने झंडातोलन किया। पानापुर थानाध्यक्ष के डी यादव ने थाना तथा बीआरसी में मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस ने सात परेडो की सलामी दी। बाजार मुख्यालय पर स्थित गांधी प्रतिमा के पास पूर्व वरीय राजद अध्यक्ष शिवजी राय ने झंडातोलन किया। मौके पर उप प्रमुख राधिका देवी, बीडीओ मोहम्मद सज्जाद, सीओ रंधीर प्रसाद, बीआरपी कान्ता राम, शिवकुमार राम, रमेश सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे। बाढ़ के पानी के बावजूद प्राथमिक विद्यालय जीपूरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ, आदर्श मध्य विद्यालय रामपुररूद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकवाॅ सहित सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में झंडातोलन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग