पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि परसा में मनाया गया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपे यी की पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को परसा में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मनाया गया।सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।भाजपा नेताओं ने स्व वाजपेयी को युग द्रष्टा व महान विचारक की संज्ञा दी। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न से नही अटल जी के ओजस्वी विचारों व महान ब्यक्तित्व से भारत रत्न सुशोभित होता है मौके पर कार्यक्रम में परसा नगर पंचायत भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, इन्द्रमोहन सिंह, महामंत्री जीतेन्द्र सिंह उर्फ भूलनजी, बजरंग दल के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह, बूथ अध्यक्ष राजु कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग