अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत पिता घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गड़खा(सारण)। स्थानीय थाना अंतर्गत एनएच-722 पर बाढ़ से बचने के लिए शरण लिए पिता पुत्र को एक अनियंत्रित वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे 6 वर्षीय बच्चे की मौत स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. वहीं उसके पिता गंभीर रूप से घायल है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव में बाढ़ आने के बाद स्थानीय निवासी रविंद्र मांझी अपने परिवार के साथ गांव के समीप एनएच-722 पर शरण लिए हुए थे. इसी बीच सुधा दूध कंपनी के अनियंत्रित वैन ने पिता-पुत्र दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे रविंद्र सिंह के 6 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई.गंभीर स्थिति में दोनो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने नीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही उसके पिता का उपचार चल रहा है. वहीं दुर्घटना के बाद चालक दूध वाहन को लेकर फरार हो गया. इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया दिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जाम हटाने के लिए लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग