राशि गबन कर योजना पूरा नही करने पर वार्ड सदस्य, सचिव और कंपनी पर प्राथमिकी

मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के वार्ड-6 में नीतीश कुमार की लोकप्रिय सात निश्चय योजना का 21 लाख रूपया भुगतान लेकर कार्य नही कराना वार्ड सदस्य, सचिव और निर्माण कंपनी को महंगा पड़ा। मशरख बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने थाना पुलिस मे वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव और कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य द्वारा सात निश्चय योजना के तहत जल नल योजना और गली नली योजना का भुगतान लेकर कार्य नही कराया जा रहा है।जिनको बार बार नोटिस जारी करने पर भी कार्य पूरा नही कराया जा रहा जिससे प्रतित होता है कि सरकारी राशि का गबन कर कार्य नही किया जाएगा। जिसके लिए वार्ड-6 के सदस्य नागेन्द्र राम, वार्ड सचिव विजय सिंह और योजना में काम कराने वाली कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया। बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा के इस कदम से और पंचायतों में जल नल योजना का पूरा रूपया लेकर कार्य नही करानें वाले मुखिया और वार्ड सदस्यों में हड़कंप मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग