महाराजगंज सांसद पहुंचे बाढ़ मे डूबे इंजीनियरिंग के दरवाजे, दिया सांत्वना

मशरक प्रखंड क्षेत्र के गंगौली पंचायत के पचखंडा गांव में एक सप्ताह पहले प्रलयकारी बाढ़ के पानी में डूब कर मृत हुए अनिल कुमार चौधुर के 21 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के पैतृक गांव पचखंडा पहुंचे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।मृत युवक बैंगलौर में इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत था। मृतक के दरवाजे पहुंचे सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया और कहा कि आप सभी धैर्य रखें । इस दुख की घड़ी मे आप सभी सयंम से रहें। वही आपके हर संभव मदद के लिए हमेशा वे तैयार है।वही उन्होंने सीओ मशरक से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपए सहायता राशि दिलवाने के बारे में जानकारी ली। मौके पर किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, भाजपा नेता बीरबल प्रसाद, राजन राय, डॉ देव कुमार पंडित,संजय तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग