गगन देव नारायण सिंह उच्च विद्यालय सह मध्य विद्यालय धनौडा के प्रांगन मे दही हाॅडी प्रतियोगिता का आयोजन

सारण जिले के गडखा प्रखंड अंतर्गत कोठियां नरांव अवस्थित गगण देव नारायण सिंह उच्च सह मध्य विद्यालय धनौरा के प्रांगण में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन गरीबनाथ मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।यह आयोजन कृष्ण जन्मोत्सव पर मनाया जाता है लेकिन उस दिन वारिश होने के चलते नही हो सका था जिसे आज किया गया । इस प्रतियोगिता मे कोठिया-नरांव क्षेत्र के अलग अलग गाॅवो से सात टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सरस्वती शिशु मंदिर धनौरा ,डायमंड क्लब रामूटोला, मां काली क्लब नरांव,राजपूत स्पोटिंग क्लब झौंवा, सूर्य नारायण कबड्डी क्लब ,जय बजरंग बली टीम संठा ,नवयुवक क्लब मौजमपुर शामिल हुए। प्रतियोगिता में विजई टीम को शील्ड तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में धनौरा, कोठियां,नरांव, मौजमपुर,बंटा, बलुआं,मुसेपुर, डुमरी, रसुलपुर, मीरपुर जुअरा सहित दर्जनों गांवों के अभिभावकों एवं बच्चों ने भाग लिया।हलाकि आयोजक मंडल द्वारा शोसल डिस्टेंसिग के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया और सबों को मास्क पहन कर दही हाॅडी प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने की अपील करते कार्यकर्ता नजर आये।सभी टीमो ने अपनी सहभागिता निभाई और दर्शको को मथुरा और बृन्दा वण की याद दिला दी।प्रतियोगिता मे रामूटोला टीम ने सबो को परास्त कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।टीम के कप्तान सोनु सिंह व अन्य सदस्यो को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावे उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।इसके पूर्व दही हांडी प्रतियोगिता का उदघाटन गरीबनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष गंगासागर सिंह ने फीता काट कर किया।

आमंडलो मे सामिल आसीत कुमार सिंह, शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, प्रेम शंकर साहेब,राजेश कुमार सिंह, मनोज मधुकर,रवि कुमार सिंह, राहुल कुमार, सतेन्द्र कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, विवेक कुमार सिंह, रणविजय कुमार, रजनीकांत कुमार,धनुषधर सिंह, दीपक कुमार,रामविनोद उपाध्याय ब्रह्मानन्द ठाकुर आदि अन्य सदस्यों ने प्रतियोगिता आयोजन मे सक्रीय भूमिका निभाई ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग