लॉकडाउन खुलते ही गड़खा में लगी जाम, राहगीर करने लगे त्राहिमाम
- महीनों बाद दुकानों पर लगी भीड़, दोपहर से लॉक डाउन के आदेश वायरल, दुकानों दुकानदारों में मायूसी
- बाजार में बिना मास्क पहले नजर आ रहे 90 % लोग

गड़खा(सारण)। पिछले कई महीनों से कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन होने के कारण लोग अपने अपने घरों में कैद थे तथा बाढ़ से जिला के कई मुख्य मार्गों के ऊपर से पानी के बहाव होने के कारण बन्द है। लॉकडाउन खुलते ही गड़खा वाहनों की एकाएक आवाजाही काफी बढ़ गई है। जिससे चार पहिया वाहनों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों भी आगे बढ़ना काफी मुश्किल हो गई। पुलिस को भी जाम हटाने में लगातार मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को लॉकडाउन समाप्त होते ही सोमवार सुबह से ही गड़खा में बड़े से लेकर छोटे वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ गई। जिससे सुबह से लेकर देर शाम तक जाम लगी रही। तीज का पर्व नजदीक आने से महिलाएं भी बाजार में खरीदारी करने निकली हुई थी। जिससे काफी दिनों बाद दुकानों पर भीड़ लगी थी एवं दुकानदारों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे थे। दोपहर में पुनः लॉकडाउन बढ़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दुकानदारों में मायूसी दिखने लगी। गड़खा प्रखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी बाजारों में खरीदारी करने निकले ग्राहक राहगीर, दुकानदार भी बिना मास्क पहने नजर आ रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग