तेजस्वी यादव के झांसे में नहीं आने वाली बिहार की जनता : सद्दाम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जदयू के ज़िला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सद्दाम हुसैन ने बयान जारी कर। कहा कि राजनीतिक जबर्दस्ती करना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को अपने परिवार से विरासत में मिली हैं जिन्हें सायद यह पता ही नही है यहाँ लोकतंत्र है राजतंत्र नही तेजस्वी यादव झूठ फरेब तथा प्रपंच करके बिहार की जनता को दिग्भ्रमित करने झांसा एवं अपने राजनीतिक ड्रामेबाजी कर बिहार के विकास की गति को अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं इनका प्रयास कभी सफल नही होगा क्योंकि आज का बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जंगलराज से निकल कर विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। बिहार की जनता आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार लूट अपहरण कुशासन का प्रतीक राष्ट्रीय जनता दल को सबक सिखाएगी। सद्दाम हुसैन। ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व को ना सिर्फ महागठबंधन के घटक दल बल्कि इनके दल के नेतागण भी नकार रहे हैं तथा बिहार के जनता ने तो इन्हें शून्य पर लाकर इनके नेतृत्व को सिरे से खारिज कर दिया है फिर फिर भी जबरन तेजस्वी यादव जी स्वयं अपने सर पर सत्ता का मुकुट का हसीन सपना देख रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग