सहाजितपुर पुलिस ने बाइक सवार युवक को 50 लीटर देशी शराब से साथ किया गिरफ़्तार, भेजा गया जेल
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर सहाजितपुर पुलिस ने बाइक सवार युवक को 50 लीटर देशी शराब से साथ गिरफ़्तार का जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय प्रसाद के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली थी कि जनता सड़क पर एक बाइक सवार युवक बिक्री के लिये शराब लेकर आ रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मेढुका में जनता सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। इस दौरान पुलिस को देख एक बाइक सवार बिपरीत दिशा में भागने लगे।जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ा गया युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के शोभीपुर निवासी लक्ष्मण चौधरी बताया जाता है। इस बीच बाइक पर बंधे बोरी की तलाशी ली गई तो पॉलीथिन में अलग-अलग रखे पचास लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसके बाद बाइक और शराब को ज़ब्त कर थाने लाया गया और गिरफ़्तार युवक को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग