पूर्व उद्योग मंत्री वैद्यनाथ पांडेय की मनी पूण्यतिथि
बनियापुर(सारण)। बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री वैद्यनाथ पांडेय की पुण्य तिथि सोमवार को उनके पैतृक निवास स्थित इब्राहिमपुर के चन्द्रालय परिसर में मनाया गया. पूण्यतिथि पर आए लोगो ने श्री पांडेय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की. उनकी पत्नी व पूर्व सांसद गिरिजा देवी ने पुष्पांजली के उपरांत लोगो को सम्बोधित करते हुए कही कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में उधोग का विकास हुआ था. युवाओं को रोजगार मिला था. युवाओं की रोजगार की बात कोई राजनीतिक पार्टी नहीं कर रहा है. राज्य में उद्योग धंधे भी चौपट हो गए हैं ऐसे में बेरोजगारी पर अंकुश लगाना सम्भव नहीं है. युवाओं को शिक्षा और रोजगार उनकी उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है. पूर्व सांसद श्रीमती पांडेय ने कहा कि आज राजनीति की परिभाषा बदल गई है. पार्टीगत नेता जात और जमात की राजनीति में लगे हैं. वोट को लेकर समाज को कुनबों में बंटा जा रहा है. मौलिक मुद्दों से हटकर लोकलुभावन वादे नेताओं की फितरत बन गई है. आज की राजनीति और दो दशक पूर्व की राजनीति में बड़ा फर्क है. विकास की मुद्दों पर बहस बन्द हो गई है.उन्होंने उद्योग विहीन छपरा को उद्योग से जोड़ने की मांग की.मौके पर मौजूद बीडीसी सदस्य भगवान जी शर्मा ने पूर्व मंत्री की कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री पांडेय कुशल नेता प्रखर वक्ता व मृदु भाषी थे. वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं. मौके पर मुरारी सिंह, शिक्षक नेता इंद्रजीत महतो, निरंजन मांझी, वीरेंद्र भूषण मिश्रा सहित दर्जनों थे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग