राजद कार्यकर्ता समान समारोह में 06 पंचायतों के नवमनोनित अध्यक्षों को किया गया सम्मानित
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के रजौली में राजद कार्यकर्ताओं की सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन में छह पंचायतो के नवमनोनीत पंचायत अध्यक्षों को अंग वस्त्र व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजद प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर साह ने कहा कि पार्टी की मजबूती व विकास के लिए एक एक कार्यकर्ताओ को समर्पित भाव से एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी की विकास के लिए नवमनोनित पंचायत अध्यक्षों को बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के विकास में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है.कार्यकर्ताओं की समर्पण ही पार्टी को नई ऊंचाई देता है. प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की विकास के लिए प्रखण्ड के 25 पंचायतो में नए पंचायत अध्यक्षो को जिम्मेवारी दी गई है. शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग अलग खण्डों में सम्मान सभा का आयोजन किया जाएगा. प्रथम आयोजन में मरीचा, राम धनाव, भिट्ठी सहाबुद्दीन, सुरौंधा, पिरौटा तथा कमता के नवनिर्वाचित अध्यक्षो को आमंत्रित किया गया था. अध्यक्षों को राजद के वरीय नेता व पूर्व जिलापार्षद कन्हैया यादव उर्फ पहलवान जी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर वीरेंद्र राय, हरेंद्र राय, छोटे ओझा, संजय राय, भगवान राय, ओमजीत सिंह, सकील अंसारी, उपेंद्र महतो, बबन राय सहित दर्जनों थे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग