2010 बैंच के आईपीएस अधिकारी धूरत सायली बनीं सारण के नये एसपी
छपरा(सारण)। उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रपति पदक से सम्मानित तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी धूरत सायली को सारण का नया एसपी बनाया गया है। इसके पूर्व वे अररिया जिले की एसपी थीं। पुलिस विभाग में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य की चर्चा अक्सर लोग करते हैं। वे पटना के सिटी एसपी रहते एक इलाके में मचे भगदड़ के दौरान पथराव कर रहें हुड़दंगियों को अकेले साईकिल पर सवार होकर खदेड़ना शुरू कीं थीं। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सायली अपनी मेहनत व जुनून से आईपीएस बन एक मिसाल कायम की थीं। वे मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। कहा जाता है वे जब पढ़ाई कर रहीं थीं तब उनके पास किताब खरीदने के पैसे नही जुटते थे। अररिया में बतौर एसपी उनके कार्यों की तारीफ वहाँ की जनता करती है। वे अपनी कार्यकुशलता व साहस के बदौलत पुलिस विभाग में खासे स्थान रखती है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग