चान्दबरवां में समाजसेवी ने खिलाया पक्का पकाया खाना

मशरक(सारण) प्रखंड के चांद बरवा गांव निवासी समाजसेवी धनुप्रताप सिंह के द्वारा सरकार द्वारा खुलें सामुदायिक किचन सेन्टर के बंद हो जाने पर सोमवार की शाम से बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए अपने निजी कोष से रसोई(किचेन) कार्यक्रम के तहत पक्का पकाया खाना खिलाने की व्यवस्था कराईं और वार्ड एक,दो,तीन और चार वार्ड में बाढ़ के पानी के चलते लोगों को घर घर पहुंच कर भोजन वितरण किया गया। इस संबंध में समाजसेवी श्री सिंह ने बताया कि हम अपने पंचायतों के बाढ़ पीड़ित लोगों तक भोजन पहुंचाने की कार्य शुरू किए है। आगे उन्होंने बताया कि दुुरगौली पंचायत के चान्दबरवां में इसके लिए अस्थाई रसोई स्थापित की गई है। जहां सैकड़ों लोग भोजन प्राप्त किए है। इसके बाद भोजन के पैकेट तैयार कर गांव के चारो वार्डो मे पहुंच कर लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि सरकार द्वारा खुलें सामुदायिक किचन सेन्टर सोमवार को बंद कर दिया गया। जिससे सोमवार की शाम से निजी कोष से रसोई की शुरुआत की गई। जिसमें चान्दबरवां, बड़वाघाट,चकला समेत अन्य क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराना शुरू किया गया है। मौके पर सचीन कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह ,मनन सिंह, दिपक सिंह ,रोहित सिंह, मोहित सिंह, दिपांशु सिंह ,आदर्श कुमार ,उत्पल सिंह ,राजा कुमार, आशीष कुमार उपस्थित थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग