विधानसभा प्रत्याशी ने कोरोना योद्धा पत्रकारों को किया सम्मानित

मशरक प्रखंड क्षेत्र के चरिहारा गांव निवासी व तरैया विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने कोरोना योद्धा के रूप में विकट परिस्थितियों में काम कर रहे पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं पत्रकारों का अस्त्र शस्त्र कही जाने वाली डायरी और कलम देकर सम्मानित किया।

सम्मानित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस बाढ़ की तबाही और कोरोना के भयावहता के बीच आप पत्रकार बंधु ही हैं जो अपनी जान की बाजी लगाकर जनता को हर स्थिति परिस्थिति की खबरों से अवगत करा रहे हैं इसके लिए आप लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

मौके पर तरैया प्रखंड के समस्त पत्रकारों की उपस्थिति रही एवं सभी ने श्री सिंह के राजनैतिक भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तरैया की जनता के लिए कुछ अच्छा करने की सोच रखने वाले समाजसेवियों को हमेशा से ही हम पत्रकारों ने सहयोग किया है और करते रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग