बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी खबार गॉव पहुंच पीड़ित परिवार के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित लोगों का लिया जायजा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखण्ड के खबसा गांव में नागेन्द्र प्रसाद का हृदयघात से असामयिक मौत हो गई। जिसकी सूचना पर बनियापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जदयू राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र कुमार ओझा ने मृतक के घर पहुँच शोकाकुल परिवार को ढांढस बांधते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही परिवार की माली हालत को देखते हुए आर्थिक रूप से भी सहयोग करने का भी आश्वाशन दिया। वही जदयू नेता ने श्रीपुर गांव पहुँच बढ़ प्रभावित लोगों का जायजा लिया और लोगो की समस्याओं को सुना।जिसके बाद अपने स्तर से भोजन- पानी की भी व्यवस्था कराई। जदयू नेता वीरेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि बनियापुर विधानसभा अंतर्गत मशरख और बनियापुर प्रखण्ड के एक दर्जन से ज्यादा पंचायत बाढ़ की चपेट में है। जहाँ बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में लगातर सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सरकारी स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने के लिये प्रयासरत हूँ।साथ ही अपने स्तर से भी लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात बताई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग