एम एल सी प्रत्यासी सुधांशु रंजन के आग्रह पर जदयू प्रखण्ड महासचिव, फतेहपुर गांव पहुंचकर दाह संस्कार करने वाली बच्चियों को सहायता राशि प्रदान की
मांझी (सारण)। गुल्लक के पैसे से अपनी मां का दाह संस्कार करने वाली चार बहनों की सहायता के लिये राजबलम महतो के घर एम एल सी प्रत्यासी सुधांशु रंजन के आग्रह पर गोबरही निवासी जदयू प्रखण्ड महासचिव सुनील कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ सोमवार को फतेहपुर गांव पहुंचकर बच्चियों से मिल उनके हाल चाल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छह वर्षो तक इन बहनो के शिक्षा हेतु खर्च वहन करने के लिये माननीय सुधांशु रंजन जी ने हर महीने एक हजार रुपये देने की जो घोषणा की है वो इस महीने की राशि हम इन बहनों से मिल उन्हें देने आये हैं। उन्होंने उन्होंने बच्चियों को तत्काल एक हजार नकद राशि प्रदान किया। लोगो ने कहा कि पिछले चार महीनों से कई लोग एवं समाजसेवी हमारे गाँव फतेहपुर पहुच कर इन बच्चियो को मदद कर इनके मनोबल को बढ़ाया। आज माननीय सुधांशु रंजन जी ने हर महीने बच्चियो को सहयोग प्रदान कर ये साबित कर दिया है कि हम जो कहते हैं।वो पूरा करते हैं। गाव वालो ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मनोज सिंह, प्रयाग साह, पिंटू कुमार मौजूद रहे रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग