सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत
दरियापुर(सारण)। परसा सितलपुर सड़क मार्ग के परीक्षण चौक के पास एक बाइक को दूसरे बाइक के धक्के लगने से पीछे बैठी एक महिला जख्मी हुई। जिसकी इलाज के दौरान पी एम सी एच में मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट नर्सिंग होम में सरैया गांव निवासी लूटन राम की पत्नी मीरा देवी कार्य करती थी और परीक्षण चौक पर किराये के मकान में रहती थी जो सोलह अगस्त को एक बाइक के पीछे बैठ जा रही थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक ने धक्के मार दी। जिससे मीरा देवी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी आनन फानन में ग्रामीणों ने पी एच सी में लेकर आये जहां प्रथमिक उपचार के बाद पी एम सी एच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार के रात्रि में मौत हो गई। घटना के बाद धक्के मारकर भागने वाले बाईक की नंबर मिल गई है, इस आधार पर प्रथमिकी दर्ज करायी जायेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग