अम्बेडकर लोक सेवा संघ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिया राहत सामग्री

मशरक: कोरोना का लाक-डाऊन व बाढ की विभिषिका ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख दिया है । मजदूर-किसान तबके के लोगों को अपना परिवार चला पाना भी आज कठिन है। जहाँ कोरोना काल ने व्यवसाय धंधे को चौपट कर रखा था वहीं अब बाढ की तबाही ने फसलों को बर्बाद कर आम लोगों के सामने आर्थिक संकट गहरा दिया।

उक्त बातें अम्बेडकर लोक सेवा संघ ने मशरक प्रखंड के ग्राम मसरक में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के दौरान कही । इसी दौरान अम्बेडकर लोक सेवा संघ ने मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के मसरक तख्त में बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया गया।संघ के अध्यक्ष रंधीर कुमार मांझी ने बताया कि अम्बेडकर संघ लगातार बीस दिनों से बाढ़ पीड़ितों को जरुरत की सामानों का वितरण किया जा रहा है वही जो भी जरूरतमंद लोगों को यदि मेडिकल जांच की जरूरत भी पड़ती है तो उन्हें इलाज के लिए नाव से सड़क तक फिर वहां से पीएचसी तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

मौके पर उपस्थित अध्यक्ष-रंधिर कुमार मांझी, सचिव-कृष्ण कुमार राम, कोषाध्यक्ष-मनोज कुमार राम, प्रखंड इकाई मशरक प्रखंड अध्यक्ष-विनोद कुमार बैठा शिक्षक, प्रखंड इकाई मशरक प्रखंड कोषाध्यक्ष- विजय कुमार मांझी शिक्षक,चितरंजन कुमार बैठा, अशोक मांझी, सुनील सिंघम, अखिलेश बैठा मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग