मवेशी खिला रहे वृद्ध की गहरे पानी में डूबने से मौत

मशरक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गुरुवार की शाम मवेशी खिला रहें वृद्ध की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मामला है कि बहादुरपुर गांव में बाढ़ के पानी से पूरा गांव डूबा हुआ हैं उसी के वार्ड-3 में मवेशी खिला रहें वृद्ध का पैर गहरे पानी में चलें जाने से तेज पानी के बहाव में चला गया जिसे गांव वालों ने काफी खोजबीन कर अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक वृद्ध की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी स्व रामदयाल राय के 50 वर्षीय पुत्र जमादार राय के रूप में हुई। मौके पर मामले में पीएचसी पहुची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं। मृतक के परिजनों के चित्कार से पीएचसी परिसर का माहौल गमगीन हो गया।मृतक वृद्ध को दो पुत्र हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग