बनियापुर में शहीद दरोगा मिथिलेश की मनी पूण्यतिथि
बनियापुर(सारण)। ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और स्वच्छ छवि की वजह से बनियापुर के लोग के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके बनियापुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर थाना कर्मियों सहित मुख्य बाजार बनियापुर के दर्जनों लोगों ने गुरुवार को श्रधांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। थानाध्यक्ष रितेश मिश्र ने बताया कि दारोगा मिथलेश कुमार निडर और साहसी प्रवृत्ति के पदाधिकारी होने के साथ-साथ बेहतर ढंग से पुलिसिंग कार्यो का निबटारा करते थे। साथ ही पुलिस और पब्लिक के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर अपराध को नियंत्रित करने में माहिर थे।जिस वजह से उनका जनता से सीधे तौर पर जुड़ाव था।जिनके कार्यकलापों की चर्चा आज भी लोगों की जुबान पर है। मालूम हो कि गत वर्ष 20 अगस्त को मढ़ौरा में अपराधियों ने गोली मार दारोगा मिथलेश कुमार की हत्या कर दी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग