राजद नेता सुभाष यादव ने किया लालू रसोई का शुभारंभ
छपरा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के लहलादपुर प्रखंड स्थित बसही पंचायत के ससना गांव में बाढ पीड़ितों को पौष्टिक व समुचित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लालू रसोई का शुभारंभ किया गया। यह व्यवस्था एकमा विधानसभा के राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया असलम खान, विशेश्वर राय, पूर्व मुखिया देवनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, अवधेश यादव, विजय यादव, रितेश पटेल, विनोद साह, डॉ राजेंद्र यादव व अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग