मारपीट के मामले में तीन नामजद पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। दरवाजे पर पहुंच बगैर किसी कारण मारपीट करने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित व भिट्ठी सहाबुद्दीन नुवासी अश्विनी कुमार ने अपने पट्टीदार शिवनारायण सिंह, गोविंद कुमार, करिश्मा कुमारी को नामजद किया है। पीड़ित ने बताया है कि सभी नामजद लाठी डंडे व हथियार से लैस होकर आये और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाव में आई पत्नी को भी नामजदों ने पिटाई कर आभूषण छीन लिए। बुरे नियत से पत्नी का कपड़ा भी नामजदों ने फार दिया जिससे वह बेपर्दा हो गई। पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग