मध्य रात्रि को घर मे घूस नाबालिक किशोरी के साथ दुर्व्यहार, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। मध्य रात्रि को घर मे घूस नाबालिक किशोरी के साथ दुर्व्यहार के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बनियापुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी व पीड़िता की माँ उर्मिला देवी ने मामले में परोसी विनोद सिंह तथा हरिमोहन सिंह तथा लाल मोहन सिंह को नामजद किया है। पीड़िता की माँ ने बताया है कि वह बेटी के साथ अपने झोपड़ी में सोई थी। तभी विनोद सिंह जबरन झोपड़ी में घूस किशोरी का हाथ पकड़ खींचने लगा। चीखने चिल्लाने पर वह मौके से फरार हो गया। दूसरे दिन जब पूछताछ व शिकायत करने उसके घर पहुंचने पर नामजदो ने मारपीट कर माँ बेटी को जख्मी कर दिया। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान में जूटी है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग