मुहर्रम को लेकर बनियापुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक, साैहार्दय पूर्वक त्योहार तरीके से मनाने की अपील
बनियापुर(सारण)। मुस्लिम भाइयों का प्रमुख पर्व मुहर्रम को लेकर गुरुवार को बनियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रितेश मिश्र ने किया।थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की।साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते पर्व के दौरान सोसल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मॉस्क का प्रयोग करने और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का अनुरोध किया।इस दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार न तो ताजिया का निर्माण किया जाएगा।न ही किसी प्रकार के जुलूस का आयोजन किया जाएगा।घर पर ही रखकर इमामबाडा की साफ-सफाई की जाएगी एवं इमाम हुसैन के शहादत को याद किया जाएगा।मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,युवा नेता सद्दाब आलम मुन्नू ,जावेद अब्बास पप्पू पुअनि अजय कुमार सिंह, पुअनि हरकिशोर सिंह, नूर आलम, अशफ़ाक़ आलम, आशिफ एकबाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग