राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर: सर्पदंश से मृत युवक के परिजनों से मिलकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव ने दिया संत्वाना

सर्पदंश से मृत युवक के परिजनों से मिलकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव ने दिया संत्वाना

बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के धवरी पंचायत के कटसा गाँव में बुधवार को सर्पदंश से 27 वर्षीय युवक राजू महतो की मृत्यु हो गई थी। जिस घटना को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव सह बनियापुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी। साथ ही प्रशासन से आपदा क्षेत्र के अंर्तगत घटना के लिये पीड़ित परिवार को प्रवधान के मुताबिक मिलने वाली मुआवजा की मांग की।साथ हो प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत बाढ़ग्रस्त होने के बावजूद भी अबतक बनियापुर प्रखंड को बाढ़ घोषित नही किए जाने से जनता में रोष व्याप्त है। मौके पर वीआईपी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुसूचित धर्मेन्द्र बैठा, राजेंद्र महतो, शिक्षक नेता इंद्रजीत महतो, छटंकी महतो, राजेश महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।