तरैया में बाढ़ पीड़ितों के सुविधायों के लिए धरना देंगे राजद विधायक
तरैया(सारण)। बाढ़ पीड़ितों के सुविधओं के लिए आज 21 अगस्त को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय अपने कार्यकताओं के साथ धरना पर बैठेंगे। विधायक का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार भोजन, रौशनी, चलंत शौचालय एवं चापाकल की व्यवस्था नहीं कर रही है। जिससे बाढ़ पीड़ित परेशान है। सरकारी राहत शिविर बन्द कर दिए गए है। और बाढ़ की पानी लगातार बढ़ रहा है। इसकी सूचना सारण डीएम को भेजी गयी थी। लेकिन सरकार 20 अगस्त तक बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई प्रबंध नही की है। जिसको लेकर हम राजद कार्यकर्ताओ के साथ धरना देंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग