राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

राउर आहार कार्यक्रम के तहत 3000 बाढ़ पीड़ितों को जदयू प्रदेश सचिव ने कराया भोजन

राउर आहार कार्यक्रम के तहत 3000 बाढ़ पीड़ितों को जदयू प्रदेश सचिव ने कराया भोजन

तरैया(सारण)। जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा तरैया में बाढ़ पीड़ितों के लिए राउर आहार कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया। जिसके तहत प्रथम दिन 3000 हजार बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराया गया। प्रदेश सचिव ने कहा कि पक्का पकाया भोजन तैयार कर पॉकेट बनाया जा रहा है। प्रत्येक पॉकेट में पूरी और सब्जी भड़ी जाती है। जिसे चलती-फिरती रसोई के रूप में गाड़ी से बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन मुरलीपुर एवं पचरौर नहर के किनारे शरण लिए बाढ़ पीड़ितों लगभग 3000 पक्का पकाया भोजन का पॉकेट उपलब्ध कराया गया। प्रदेश सचिव ने कहा कि जब तक पानी रहेगा तब तक बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रतिदिन राउर आहार कार्यक्रम के तहत पक्का हुआ भोजन चलती-फिरती रसोई के माध्यम से पहुँचाया जाएगा। उक्त मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवहा, अमरनाथ सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विनोद माँझी, लंकेश बाबा, चन्देश्वर राम, गणेश रजक सहित मौजूद थे।