युवा समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण
तरैया(सारण)। तरैया के युवा समाजसेवी ने बाढ़ पीडि़तों के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। प्रखंड पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। लाखो लोग बेघर हो गए हैं और उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई हैं। हालांकि प्रशासन और जनप्रतिनिधि अपने-अपने स्तर से मदद कर रहे हैं।लेकिन स्थिति बहुत ही भयावह हो चुकी है। युवा कार्यकर्ताओं की टीम प्रखंड के खराटी, चैनपुर एवं नहर बांध पर रहने वाले बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम-घूम कर राशन सामग्री व जरूरत की समानो का वितरण किया। युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सबेरा ने कहां की हम सभी मित्रगण मिलकर अपने निजी कोष से बाढ़ पीडि़तों की हर सम्भव मदद कर रहे हैं। और यथासंभव आगे भी निरंतर करते रहेंगे। उक्त मौके पर युवा राजद अध्यक्ष शशि रंजन कुमार यादव,पवन कुमार, राजीव रंजन कुमार,शैलेन्द्र यादव, अर्जुन यादव,गुड्डू यादव सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग