लालू रसोई के तहत पाँचवे दिन किया गया भोजन का वितरण
तरैया(सारण)। प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों को लालू रसोई के तहत विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने लगातार पाँचवे दिन भोजन का वितरण किया। उन्होंने प्रखंड के पोखरेड़ा, चकिया, पिपरा, लौवा, शितलपट्टी, चंचलिया दियर, नारायणपुर एवं पचौड़र के बाढ़ पीड़ितों के बीच पका-पकाया भोजन का वितरण किया। उन्होंने बताया कि तीन जगहों पर शिविर का संचालन हो रहा है। जिसमें शाहनवाजपुर, पोखरेड़ा बगही एवं चंचलिया में शिविर का संचालन किया जा रहा है। उक्त मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष वीरबहादुर राय, जिला उपाध्यक्ष विजय राय,पैक्स अध्यक्ष मनोज राय,रविन्द्र राय,उमेश राय, अशोक राय,सुजीत ठाकुर,अशोक राय,मनोज राय एवं रामजन्म राय शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग