एकमा में दो शिक्षक सहित 11 मिले नये कोरोना पॉजिटिव, थाने के एएसआई की रिपोर्ट अब निगेटिव
- कोरोना के बढ़ते प्रकोप से आम नागरिकों की परेशानी बढी
के.के. सिंह सेंगर की रिपोर्ट
एकमा(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण बीमारी की रोकथाम के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर संदिग्ध बीमार लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया जा रहा है। गुरुवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 66 संदिग्ध बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच डॉ. अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षित एएनएम निर्माला कुमारी, कन्हैया कुमार व सुशील कुमार सिंह पप्पू के द्वारा किया गया। जांच में नगर पंचायत बाजार स्थित हंसराजपुर मध्य विद्यालय के दो शिक्षकों के अलावा रसूलपुर चट्टी की एक महिला, हंसराजपुर, राजापुर, मुकुन्दपुर, रसूलपुर, माने मठिया गांव के एक-एक व्यक्ति नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर अठडीला आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 33 के परिसर में 100 संदिग्ध बीमार लोगों की कोरोना जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार के नेतृत्व में एएनएम संगीता कुमारी, अनुराधा कुमारी, बीसीएम प्रियंका कुमारी, सर्वेश कुमार के द्वारा रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जांच में अठडीला गांव के एक बच्चा व एक वृद्ध समेत समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाये गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमित लोगों को सुरक्षित व होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि आवश्यक दवाएं भी जल्द ही उपलब्ध करा दी जायेगी। वहीं कोरोना संक्रमित एकमा थाना के एएसआई की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट अब निगेटिव हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग