गड़खा में शिक्षकों ने जलाया सरकार का आदेश,कहा चुनाव में खमजिया भुगतेगी सरकार
मुरारी स्वामी।गड़खा
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर बिहार सरकार के द्वारा लागू सेवा शर्त की प्रति को जलाकर विरोध प्रकट करना है। बोर्ड मध्य विद्यालय गड़खा में सेवा शर्त की प्रति जला कर सरकार का बिरोध किया गया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव ने कहा सरकार की मंशा शिक्षकों को जनता के समाने निचा दिखाने का है। लेकिन शिक्षकों का आत्म विश्वास कम नहीं हुआ है। नीतीश कुमार को इसका खामियाजा चुनाव में भुगतान पड़ेगा। प्रखण्डाध्यक्ष मनोहर कुमार ने कहा की नई सेवा शर्त नीति सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक है। सचिव कुमार ललन सिंह ने कहा कि ये सरकार की चुनावी लॉलीपौप है जिसे शिक्षकों ने नाकार दिया है। विजय राय, कृष्णा राम, बिनोद राम, दीलीप सिंह, दीलीप राय, बिकास बैठा, अवधेश कुमार यादव, मंगरू सिंह, तरूण कुमार, ताहीर जी, विनोद सिंह, चनदेशवर जी,हरेनदर कुमार, राजेश्वर प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग