पानापुर में छत की दीवार गिरने से बुजुर्ग घायल
पानापुर(सारण)। पिछले दो दिनों से जारी तेज हवा के कारण थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी वार्ड सदस्य भिखारी राय के पक्के मकान की छत शुक्रवार की सुबह धराशायी हो गया। इस घटना में छत के नीचे सो रहे वार्ड सदस्य के 70 वर्षीय पिता रघुनाथ राय जख्मी हो गये।जिनका इलाज निजी चिकित्सक के पास कराया गया। बताया जाता है कि घर के चारो तरफ बाढ़ का पानी फैला हुआ है। जलजमाव एवं तेज हवा का झोंका मकान की दीवारें सह नहीं पायी एवं छत धराशायी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया सभापति राय मौके पर पहुँचे एवं घायल बुजुर्ग का हाल जाना।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग