मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत सदर बीडीओ ने लाभुको दिया स्वीकृति पत्र
छपरा(सारण)। जिले के सदर प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के छठे चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन कर सूची प्रकाशित किया गया है। जिसके तहत वाहन खरीदने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति द्वारा स्वीकृति पत्र दिया गया है। स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अपने स्वेच्छा से वाहन की खरीदारी करेंगे। इसके बाद वाहन खरीद का कागजात प्रखंड कार्यालय में जमा करने पर अनुदान की राशि लाभुक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस बावत सदर प्रखंड के बीडीओ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि इस योजना के तहत सवारी वाहनों की खरीद पर लाभुक को वाहन खरीद मूल्य का 50 फीसदी या अधिकतम एक लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ एक पंचायत में 3 अनुसूचित जाति/जनजाति और 2 अत्यंत पिछड़ा को दिया जाएगा। इससे पहले पाँच चरणों में लोगों को लाभ मिल चुका है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि वाहन को पांच साल तक नहीं बेच पाएंगे। योजना के तहत खरीदे गए वाहन को लाभुक 5 वर्षों तक बिना अनुमंडल पदाधिकारी की लिखित स्वीकृति के बिक्री नहीं किया जा सकेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग