भाजपा कार्यकर्ताओं ने डेरनी में प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन शर्मा का किया जोरदार स्वागत
बिपिन कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के डेरनी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिलाउपाध्यक्ष निरंजन शर्मा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर उनका स्वागत भाजपा राज्य परिसद सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। वही दिलीप कुमार के द्वारा फूल माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। भाजपा नेता निरंजन शर्मा ने बताया कि पार्टी के नेतृत्व में मजबूती के साथ पार्टी हित में कार्य करुंगा। उपस्थित कार्यकर्ताओ में जिलामहामंत्री अनिल सिंह, भाजपा नेता चँदन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, आईटी सेल मोनू सिंह, विकाश सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री दिलीप सिंह, राजीव कुमार, रविन्द्र राय, आईटी सेल मुन्ना सिंह, धर्मनाथ राय, दीपक कुमार, अमन कुमा,र श्रीकांत शर्मा, चँदन जी, अविनाश कुमार, शैलेश कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा नेता राकेश सिंह ने इसके लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को व सांसद राजीव प्रताप रूडी जी को धन्यवाद दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग