सौंदर्य, सुहाग तथा सभी पापों से मुक्ति हेतु सुहागनो ने किया तीज व्रत
- शिव तथा पार्वती की होती है पूजा
पानापुर(सारण)।कोरोना वैश्विक महामारी तथा बाढ़ जैसे विपदा के बावजूद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सैकड़ों सुहागन महिलाओं ने अपने सुहाग तथा सौंदर्य की रक्षा हेतु श्रद्धा पूर्वक निर्जला तीज का व्रत किया। इस वक्त की मान्यता है कि जो भी महिला निर्जला, निराहार तथा बिना सोये चौबीस घंटे का व्रत करती है, उसके सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत में महादेव शिव तथा माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। व्रती महिला सोलह श्रृंगार कर फल, फूल, मिठाई तथा पकवान को भोग लगाती हैं तथा श्रृंगार की सभी वस्तुओं को माता पार्वती को अर्पण करती हैं। इस व्रत में यह भी मान्यता है कि यह व्रत एक बार करने के बाद इसे आजीवन करना होता है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग