बिहार का अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी ही होंगे : श्रीकांत
- राजद नेता श्रीकांत यादव ने एकमा विधानसभा क्षेत्र किया जनसंपर्क
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पंचायतों के गांवों व बाजारों में शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भावी राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव ने जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र की मंदिरों में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं के समक्ष माथा टेक करके इस वैश्विक कोरोना जैसी महामारी और बाढ पीड़ित इलाकों में शीघ्र स्थिति सामान्य होने के लिए प्रार्थना किया। राजद नेता श्रीकांत यादव ने क्षेत्र का भ्रमण कर एकमा बाजार में लौटने के बाद कहा कि बिहार की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। इस बार जय राजद, तय राजद का नारा बुलंद हो रहा है। बिहार का अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। एकमा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी अपना संदेश हमारे जनसंपर्क के दौरान दे दिया है। इस अवसर पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, मनोज राय, रवि महतो, रामबाबू राय, कन्हैया यादव, संतोष यादव, मनु प्रसाद, कृष्णा महतो, परमेश्वर राय, अनिल महतो, साधु शर्मा आदि भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग