संवरी जलालपुर के पीयूष कुमार सिंह ने एनडीए मे पायी सफलता, परिजनों में जश्न का माहौल
जलालपुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के संवरी जलालपुर निवासी अरुण कुमार सिंह व अंजू देवी के पुत्र पीयूष कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा मेंअंतिम रूप से चयनित होकर सफलता का परचम लहराया है। उसने जलालपुर सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी पीयूष ने शुरू से ही एनडीए का लक्ष्य बनाया था। जिसमें उसने प्रथम प्रयास में ही सफलता पाई है। उसकी सफलता पर परिजनों एवं पूरे गांव में जश्न का माहौल है। कई लोगों ने उसकी सफलता पर उसे बधाई दी है। बधाई देने वालों में सतीश कुमार सिंह, इंडिगो एयरलाईंस के वरीय पदाधिकारी रुपेश कुमार सिंह, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, समाजसेवी उदय कुमार सिंह, प्रो राजेश्वर कुंवर, मनिंद्र पांडेय, उमेश कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ,शैलेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक नेता राजेश तिवारी, पवन तिवारी, अरिसूदन तिवारी, प्रभातेश पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार, अमितेश तिवारी, वरुण पांडेय, हरि नारायण सिंह प्रभुनाथ पंडित राजेश पांडेय सहित कई अन्य भी शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग