बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोरोना जांच अभियान जोरों पर
- 21 अगस्त तक 1500 लोगों की हुई जांच, 19 लोग निकलें कोरोना पाॅजिटिव
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित पीएचसी में सरकार द्वारा दिये आदेशानुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहें लोगों का कोरोना जांच अभियान प्रतिदिन जोरो पर चल रहा है। पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के निर्देशानुसार प्रतिदिन दो टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर एक दिन में सौ से ज्यादा लोगों का कोरोना जांच कर रही है।वही कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1500 लोगों का कोरोना वायरस का जांच किया गया है जिसमें 19 लोग अभी तक कोरोना पाॅजिटिव निकला हैं जिन्हें होम आइसोलेशन कर दिया गया है वही दवाएं घर तक पहुंचाकर साथ ही बचाव के साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के कारण जांच की गति तेज कर दी गई है। फिलहाल जिस इलाके में पाॅजिटिव मरीज मिले हैं वहा पर विशेष अभियान चलाकर जांच की जा रही हैं। कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी जांच की गति में तेजी लाई गई है।वही कुछ इलाकों में जाने के रास्ते पर अभी भी पानी लगा हुआ है जिसपर नाव से जाकर बाढ़ पीडि़तों की भी जांच रैपिड एंटीजन किट से की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग