सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य: समाजसेवी कुंदन सिंह
मशरख (सारण) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद समाजसेवी कुंदन सिंह समेत दर्जनों लोगों के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया गया है। समाजसेवी कुंदन सिंह ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई को देकर सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों प्रशंसक एवं परिवार के साथ न्याय किया है।अब आशा और पूर्ण विश्वास है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को न्याय मिलेगा, साथ ही दोषियों पर सख्त कारवाई होगी । फैसले का स्वागत करते हुए बंगरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने कहा है कि इससे सुशांत के परिवार को न्याय मिल पाएगा। देशभर में सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों प्रशंसकों को भी इस बात की उम्मीद जगी है कि अब उनके चहेते स्टार के मामले में सच्चाई सामने आ जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए समाजसेवी कुंदन सिंह ने कहा कि सुशांत के मामले में अब सच्चाई नहीं छिप पाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग