कलियुगी पुत्र ने मां बेटी को मारपीट कर किया घायल, थाने में दी आवेदन
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में शुक्रवार की सुबह कलियुगी पुत्र पतोहू द्वारा मारपीट कर मां बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मां बेटी को घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल मां बेटी की पहचान दुमदुमा गांव निवासी स्व अहमद हुसैन की 60 वर्षीय पत्नी रशीदन बीबी और 18 वर्षीय पुत्री अजरुण खातुन के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि बेटा पतोह द्वारा संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर बराबर मारपीट की जाती है वही शुक्रवार को बच्चों की लड़ाई का मुद्दा बनाकर मारपीट की जानें लगी जिसमें मां बेटी घायल हो गई। मामले में घायल महिला द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग