जमीनी विवाद अलग-अलग गांवों में जमकर मारपीट में नौ महिला पुरुष घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट में नौ महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले मामले में पचरूखवा गांव में जमीनी विवाद में आधा दर्जन लोगों ने भीम सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। वही दुसरे मामले में मशरक थाना क्षेत्र के नवादा गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट में स्व दुर्गा साह के 50 वर्षीय पुत्र जवाहरलाल साह, जवाहरलाल साह के 45 वर्षीय पत्नी राम दुलारी देवी,18 वर्षीय पुत्र शीला कुमार,22 वर्षीय पत्नी सरीता देवी,14 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार, 16 वर्षीय पुत्र सत्या कुमार के रूप में हुई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें होतालाल साह,मनु साह समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है।तीसरे मामले में कवलपुरा गांव में आपसी विवाद में जमकर मारपीट में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए मां बेटे की पहचान नागेन्द्र महतो के 40 वर्षीय पत्नी सुनरपति देवी,20 वर्षीय पुत्र दिपक कुमार,19 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग