सड़क किनारे रह रहे एसटी समुदाय के बाढ़ पीड़ित परिवार से जातिवादियों ने किया मारपीट, सात घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरौली पांडेय टोला गांव में बाढ़ के पानी घर मे घुसने से प्रभावित लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। वही पानी घर में प्रवेश करने से बहरौली पांडेय टोला में सड़क किनारे बाधे गये भैस को चार चक्का वाहन किविड से धक्का मार दिया जिसके बाद दलित भैस पालक द्वारा पूछताछ करने पर भैस पालक को राड से मारकर सर फोड़ गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। वही अभी भैस पालक का पीएचसी में इलाज चल ही रहा था कि जातिवदियाें द्वारा लाठी डंडे और रॉड से लैस होकर घर पर चढ़कर मारपीट कर बच्चों और महिलाओं को बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में घायलों की पहचान शिवनाथ साह का 40 वर्षीय पुत्र देवदत साह, देवदत साह के 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी, हरेंद्र साह की 26 वर्षीय पत्नी उमा देवी,अशोक साह के 40 वर्षीय पत्नी भागमनी देवी, रंजीत साह की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी, जय किशुन साह के 50 वर्षीय पत्नी इंदू कुंवर, 25 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। जिसमें बहरौली निवासी धर्मनाथ पांडेय के पुत्र विकास कुमार पांडेय, चांद बड़वा गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह उर्फ सिटू समेत विशाल कुमार, अनुज कुमार, नन्हें सिंह को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग