मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना परिसर में शुक्रवार को नगरा अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा एवं खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के द्वारा मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई।जिसमें अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि कोविड- 19 को देखते हुए सभी प्रकार के जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।सभी लोग अपने अपने घर पर इस पर्व को मनाएंगे।इस अवसर पर खैरा पंचायत की सरपंच मालती देवी, परमानंद यादव,सांवलिया गिरी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन,अनवर,कौसर खान, हिमांशु प्रियदर्शी,अनवर अली, लालू खान,मंगल मांझी,सुरेश प्रसाद यादव,सहित अन्य दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग