ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवाई घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भट्ठी के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। उक्त घायल बाइक बाइक सवार रामपुर नुरनगर गांव निवासी 55 वर्षीय बिश्वमोहन सिंह बताये जाते है।स्थानीय लोगो के सहयोग से नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
मारपीट में तीन लोग घायल
नगरा । खैरा थाना क्षेत्र के धुपनगर गांव में दो पक्षो के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।उक्त घायल व्यक्ति प्रकाश साह,बेबी देवी,गुड़िया देवी शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग